मध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली एयरपोर्ट को कमर्शियल दर्जा दिलाने की पहल, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मंत्री से की मुलाकात

सिंगरौली। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संसद भवन में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर सिंगरौली हवाई अड्डे को कमर्शियल दर्जा देने की मांग उठाई।सांसद ने मंत्री को बताया कि सिंगरौली एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां हवाई सेवाएं शुरू होने से विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू कराने का भी अनुरोध किया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही आम लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।इस पहल को विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।











