मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली ने रचा इतिहास: खनिज राजस्व वसूली में तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

सिंगरौली।मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला खनिज राजस्व वसूली में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। कलेक्टर श्री गौरव बेनल के मार्गदर्शन और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
30 मार्च 2026 तक जिले ने निर्धारित 4833 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4681.05 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है, जो लक्ष्य का 96.86 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 600.96 करोड़ रुपये अधिक है।

वहीं, कर वसूली के मामले में भी सिंगरौली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 970 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 946.80 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो 97.61 प्रतिशत है। यह राशि भी बीते वर्ष की तुलना में 69.59 करोड़ रुपये अधिक है।अवैध खनन पर सख्ती बरतते हुए जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने लगातार कार्रवाई की। वर्ष भर में 289 प्रकरण दर्ज किए गए और 2.20 करोड़ रुपये की वसूली की गई।

हालांकि, इस उपलब्धि में रेत खनिज से मिलने वाली रॉयल्टी शामिल नहीं है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में हुए टेंडर के तहत मेसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड द्वारा 2025–26 में 68.59 करोड़ रुपये की निविदा राशि मध्यप्रदेश खनिज निगम को जमा की जानी है।खनिज विभाग की इस सफलता ने सिंगरौली को प्रदेश में नई पहचान दिलाई है।

Author

Related Articles

Back to top button