युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एस घनघोरिया पहुंचे देवसर
संगठन की मजबूती पर हुई वृहद चर्चा, नवनियुक्त ग्रामीण महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी के निज निवास पर प्रदेश अध्यक्ष का गर्म जोशी से हुआ स्वागत

सिंगरौली। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एस घनघोरिया अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सिंगरौली जिले के देवसर पहुंचे। यहाँ उन्होंने कांग्रेस के नवनियुक्त ग्रामीण महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी के निज निवास सहुआर पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई
संगठनात्मक मजबूती पर वृहद चर्चा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष एस घनघोरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रियता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर चर्चा किया। उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्थानीय कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
नवनियुक्त महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी के निवास पर आयोजित इस आत्मीय मिलन कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ और युवा नेता शामिल हुए। प्रमुख रूप से
ज्ञानेंद्र द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस
प्रेम प्रकाश जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सिंगरौली अशोक सिंह पैगाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वरुण द्विवेदी सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेसी देवसर विधानसभा अध्यक्ष निशा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुखेंद्र साहू, संदीप द्विवेदी, शिवम द्विवेदी, प्रज्ञान चतुर्वेदी, शमसुद्दीन अंसारी, बालेंद्र चौहान, विकास वैश्य, विकास पांडे, विनीश मिश्र, रिंकू वैश्य, ललन प्रजापति, रामदीन साकेत, अजीजुद्दीन, साबिर और शाहिद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे
कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
प्रदेश नेतृत्व के देवसर आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। धर्मेंद्र द्विवेदी के निज निवास पर जुटे नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर इस आत्मीय मिलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया!













