मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा मीडिया टीम में सीधी–सिंगरौली को बड़ी जिम्मेदारी: धौहनी विधायक कुंवर सिंह बने प्रवक्ता, शिवम शुक्ला सह मीडिया प्रवक्ता

सिंगरौली/सीधी। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश मीडिया विभाग में हालिया नियुक्तियों में सीधी–सिंगरौली क्षेत्र को अहम जिम्मेदारी दी गई है। धौहनी विधायक कुंवर सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि देवसर निवासी शिवम शुक्ला को सह मीडिया प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान बताते हुए कहा कि अब सीधी–सिंगरौली की आवाज प्रदेश स्तर पर और प्रभावी ढंग से उठेगी।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के मध्यप्रदेश मीडिया विभाग ने प्रदेश प्रवक्ता, सह मीडिया प्रभारी, मीडिया पैनलिस्ट सहित कई पदों पर नई नियुक्तियां की हैं, जिनमें सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस फैसले से क्षेत्र को नई राजनीतिक पहचान मिलेगी और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।

Author

Related Articles

Back to top button