देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नींद बनी मौत का कारण: नहर में गिरी कार, मुंबई के 3 लोगों की डूबकर मौत

पंढरपुर। महाराष्ट्र के पंढरपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मालशिरस तहसील में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीरा दाहिनी नहर में जा गिरी, जिससे कार में सवार तीनों लोगों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चला रहे चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे नहर में समा गई। बताया जा रहा है कि नहर का पानी गहरा होने के कारण कार कुछ ही पलों में पूरी तरह डूब गई और सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद अंदर फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान मुंबई निवासी हनुमंत जठार, मंजुला जठार और प्रीति टीलेकर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button