देवसर से सिंगरौली तक शक्ति प्रदर्शन: युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, सरकार पर साधा निशाना
संगठन मजबूती पर मंथन, बेरोजगारी, महंगाई और विस्थापन जैसे मुद्दों पर उठाई आवाज

सिंगरौली। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एस घनघोरिया के सिंगरौली दौरे ने जिले की राजनीति में हलचल पैदा कर दी। देवसर पहुंचने पर कांग्रेस ग्रामीण महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी और पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किय।
इसके बाद एनसीएल निगाही स्थित सूर्य किरण अतिथि गृह में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह सिसोदिया (सोनू) ने किया, जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।
संगठन मजबूती पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष एस घनघोरिया ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही संगठन को नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सरकार पर तीखा हमला
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी कर पेड़ों की कटाई की जा रही है और विस्थापित परिवार लंबे समय से परेशान हैं।
बेरोजगारी और महंगाई बना बड़ा मुद्दा
उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अभाव में सिंगरौली के युवा अन्य राज्यों में पलायन को मजबूर हैं। साथ ही बिजली, गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता और किसान परेशान हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वादों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर उनका असर नजर नहीं आ रहा।
बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेनद्र द्विवेदी किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज दुबे, अशोक सिंह पैगाम, वरुण द्विवेदी, निशा सिंह, सुखेंद्र साहू सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया।













