शादी का झांसा देकर ठगी: 35 हजार लेकर फरार, पीड़ित भटक रहा न्याय के लिए
ग्वारीघाट क्षेत्र में सक्रिय गिरोह का खुलासा, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक गिरोह ने युवक को विवाह कराने का झांसा देकर 35 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गिरोह की एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को “योग्य वधू” दिखाने के बहाने बुलाया। ग्वारीघाट के पास मुलाकात के दौरान आरोपियों ने शादी की प्रक्रिया पूरी कराने का दबाव बनाते हुए उससे नगद और ऑनलाइन माध्यम से रुपये ले लिए।रुपये मिलते ही आरोपी मोबाइल बंद कर मौके से फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लेनदेन के साक्ष्य भी सौंपे।
हालांकि, अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोपी खुलेआम फरार हैं, जिससे उनके हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।पीड़ित ने न्याय के लिए अब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है।













