ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

चंद सेकंड में लाखों की चोरी: कार से सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार

सीसीटीवी में कैद वारदात, बाइक से बालाघाट की ओर भागे आरोपी

सिवनी। सिवनी जिले के बरघाट बस स्टैंड में शनिवार रात एक सराफा व्यापारी के साथ फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर कार में रखे सोना-चांदी के जेवर और नकदी से भरे दो बैग लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, व्यापारी दिलीप महाजन अपनी दुकान बंद कर रहे थे और कार में करीब 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और 2-3 लाख रुपये नकद रखे थे। इसी दौरान चोर ने मौका पाकर कार का दरवाजा खोला और चंद सेकंड में दोनों बैग लेकर भाग निकला।

घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें सफेद शर्ट पहना युवक बैग लेकर भागते हुए नजर आ रहा है। कुछ दूरी तक पैदल जाने के बाद वह अपने साथी की बाइक पर सवार होकर बालाघाट की ओर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने पहले से व्यापारी की रेकी की थी।

फिलहाल पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button