ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवीन न्यायालय परिसर में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया काबू

कलेक्ट्रेट के सामने घास में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; बड़ा हादसा टला

सिंगरौली।जिले के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित नवीन न्यायालय परिसर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते नगर निगम की फायर ब्रिगेड और पुलिस की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, न्यायालय परिसर में इन दिनों नए भवनों का निर्माण कार्य जारी है। इसी दौरान बाउंड्री के किनारे मौजूद सूखी घास में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।

मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंची और हालात का जायजा लिया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के निर्माणाधीन क्षेत्र में आग फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रित है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button