मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत उपायुक्त ने हरी झण्डी दिखाकर स्वच्छता वाहन रैली को किया रवाना

सिंगरौली / मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शहर में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने हेतु स्वच्छता वाहन रैली का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प को दोहराना था।
वाहन रैली को नगर निगम कार्यालय परिसर से नगर निगम के उपायुक्त श्री आरपी बैस एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर निगम के स्वच्छता वाहनों की यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम पहुची।
रैली के दौरान लाउडस्पीकर और बैनरों के माध्यम से कूड़ा पृथक्करण गीला और सूखा कचरा अलग करना तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक के त्याग का संदेश दिया गया।इस दौरान नगर निगम के उपायुक्त श्री आरपी बैस ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के माध्यम से हम हर घर तक यह संदेश पहुँचाना चाहते हैं कि एक स्वच्छ शहर ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। रैली के समापन अवसर पर सभी की स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सीटाडेल प्रबंधक रावेन्द्र सिंह, स्वतंत्र अभियंता सत्य प्रकाश, आईईसी प्रमुख नितेश सिंह, राजन पांडे, संदीप मिश्रा, रोहित चौरसिया सहित साफाई कर्मी एवं आम जन उपस्थित रहे।













