ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति कुर्क

 

शक्तिनगर,सिंगरौली-  जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे की रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए गए।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सुनील भारती (32), निवासी निमियाटाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर, अवैध हेरोइन तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। जांच में सामने आया कि उसने बिना वैध आय के स्रोत के आपराधिक कार्यों से अर्जित धन से अपने और पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदी थी।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत एक चार पहिया वाहन (स्विफ्ट डिजायर) और एक स्कूटी को कुर्क किया गया। जब्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7.80 लाख रुपए बताई गई है।

अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button