ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राज्य स्तरीय खेलवृत्ति 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 मई अंतिम तिथि

सिंगरौली। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह खेलवृत्ति उन खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी, जिन्होंने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया है।

योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 10 हजार रुपये, रजत पदक विजेताओं को 8 हजार रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 6 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

खेलवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, सिंगरौली से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही योजना से संबंधित दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल कुमार सैयाम ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों एवं खेल संघों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी संबंधित ब्लॉक समन्वयकों से भी संपर्क कर सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button