मध्य प्रदेशसिंगरौली

एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा मंगलवार 7 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित और वैधानिक समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी तथा महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में महिला फरियादियों की समस्याओं पर विशेष संवेदनशीलता दिखाई गई। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर जनता को राहत प्रदान की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button