ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों का टीकाकरण अभियान शुरू

सिंगरौली- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश द्वारा 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विकासखंड चितरंगी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगीं एवं झगरौहा, 9 अप्रैल को गोरबी कालरी एवं खरकटा, 10 अप्रैल को करथुआ हरफरी, 11 अप्रैल को खटाई बगदरा, 13 अप्रैल को बर्दी धरौली, 15 अप्रैल 2026 को नैकहवा, नौडिहवा व खैडार तथा 16 अप्रैल 2026 को लामसरई व बगैया में टीकाकरण कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन सभी स्थानों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगीं का स्वास्थ्य अमला बालिकाओं का टीकाकरण करेगा। इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर उपखंड अधिकारी चितरंगीं देवेंद्र द्विवेदी ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को निर्धारित तिथियों पर कैम्प में लाकर अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button