मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य व शिक्षकों पर पैसे लेकर फेल करने का आरोप

सिंगरौली -जिले की जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दर्जन से अधिक छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने ही विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने लगे। ये सभी छात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकरोहर से पहुंचे थे।

छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा जानबूझकर उन्हें परीक्षा में फेल किया गया है। छात्रों के अनुसार कक्षा 9वीं के 36 छात्रों तथा कक्षा 11वीं के 16 छात्रों को असफल घोषित किया गया है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य संतोष मिश्रा एवं कुछ शिक्षकों ने उनसे 500 से 1000 रुपये तक की मांग की थी। जो छात्र पैसे नहीं दे पाए, उन्हें फेल कर दिया गया।

जनसुनवाई में पहुंचे छात्रों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने तत्काल जांच टीम गठित कर दी है।

जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि जांच टीम पूरे मामले की गहराई से पड़ताल करेगी। यदि जांच में प्राचार्य या शिक्षक दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और अभिभावकों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button