मध्य प्रदेशसिंगरौली

नाला का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी, कपुरदेई पंचायत की गंभीर स्थिति उजागर

सिंगरौली-विकास खण्ड चितरंगीं अंतर्गत ग्राम पंचायत कपुरदेई की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहाँ आदिवासी समुदाय के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी और जलस्रोतों के सूख जाने के कारण ग्रामीणों को नाले में गड्ढा खोदकर दूषित पानी पीना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पेयजल की समस्या को लेकर मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। मजबूरी में वे नाले का गंदा पानी पीकर अपना जीवन गुजार रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है।
आदिवासी समुदाय का कहना है कि सरकार द्वारा विकास और आदिवासी कल्याण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की विधायक को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
यह स्थिति शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है और ग्रामीणों को तत्काल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को और मजबूत बनाती है।

Author

Related Articles

Back to top button