मध्य प्रदेशसिंगरौली

जल गंगा अभियान के तहत कंजी पंचायत में श्रमदान व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली। सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसायटी (नवांकुर संस्था), मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड बैढ़न के खुटार सेक्टर अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत कंजी में मंगलवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के तहत जल संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत आदर्श ग्राम मारिया तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर तालाब परिसर की साफ-सफाई की। इसके साथ ही संगोष्ठी आयोजित कर जल संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ तथा सुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा स्थायी प्रयास होना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, संस्था के सह सचिव श्रीनिवास श्रीवास्तव, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष रामप्रताप शाहवाल, सचिव राजबली विश्वकर्मा, परामर्शदाता सुरेखा गुप्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला सिंह सहित नवांकुर सखियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसके अलावा बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button