विहिप चंडीगढ़ गौ रक्षकों ने गड्ढे में गिरे घायल नंदी का किया सफल रेस्क्यू, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । विश्व हिन्दू परिषद के गऊ रक्षा विभाग, चंडीगढ़ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए झामपुर में एक घायल बछड़े की जान बचाई। विभाग को एक स्थानीय निवासी द्वारा सूचना मिली थी कि झामपुर में एक छोटा बछड़ा सड़क के किनारे एक गहरे गड्ढे में गिर गया है और गंभीर रूप से घायल है।
सूचना मिलते ही गऊ रक्षा विभाग के सदस्य मोहित कालरा और प्रीतम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से बछड़े को सुरक्षित रूप से गड्ढे से बाहर निकाला गया। प्राथमिक सहायता के बाद, बछड़े को उचित उपचार और देखभाल के लिए मक्खन माजरा गौशाला (गौ अस्पताल) भेजा गया।
इस सेवा कार्य में स्थानीय निवासियों और गौ सेवकों का विशेष सहयोग रहा। गऊ रक्षा विभाग चंडीगढ़ के प्रमुख जितेंद्र कालरा ने टीम की सराहना करते हुए कहा ,हमें अपने सदस्यों पर गर्व है जो गौ माता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जीव रक्षा का यह कार्य हमारी हिंदू संस्कृति के मूल्यों को जीवंत रखता है। हम स्थानीय नागरिकों का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने समय पर सूचना देकर एक बेजुबान की जान बचाने में मदद की।













