‘Matka King’ का टाइटल सुनकर उत्साहित हुए बड़े सितारे, Gulshan Grover ने सुनाए दिलचस्प किस्से

मुंबई। आगामी वेब सीरीज Matka King के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Gulshan Grover ने अपने अनुभवों और दिलचस्प किस्सों से समां बांध दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सीरीज का टाइटल ही इतना आकर्षक है कि इंडस्ट्री के बड़े सितारे जैसे Akshay Kumar, Shah Rukh Khan और Varun Dhawan भी इसे सुनकर उत्साहित हो गए।
इवेंट में Vijay Varma, Kritika Kamra, Sai Tamhankar, Siddharth Jadhav और Girish Kulkarni सहित कई कलाकार मौजूद रहे।
गुलशन ग्रोवर ने बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकात Shatrughan Sinha और Rakesh Roshan से हुई, जहां Matka King का जिक्र होते ही सभी ने इसके बारे में विस्तार से जानने की इच्छा जताई।
उन्होंने शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। ग्रोवर ने बताया कि एक सीन के दौरान उन्होंने अपने मन से कपड़े बदल लिए और खुद को हॉलीवुड स्टार Al Pacino जैसा महसूस कर रहे थे, लेकिन निर्देशक Nagraj Manjule ने उन्हें ओरिजिनल कॉस्ट्यूम पहनने के लिए कहा। ग्रोवर ने निर्देशक के विजन का सम्मान करते हुए तुरंत कपड़े बदल लिए।
उन्होंने बताया कि एक अवॉर्ड शो में Akshay Kumar से मुलाकात के दौरान जब उन्होंने Matka King का नाम लिया, तो अक्षय तुरंत उत्साहित हो गए और इस पर लंबी चर्चा करने लगे।
गुलशन ग्रोवर के अनुसार, यह सीरीज ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस से भरपूर है, जो दर्शकों को न केवल मनोरंजन देगी बल्कि सोचने पर भी मजबूर करेगी।
इस सीरीज का निर्देशन Nagraj Manjule ने किया है, जो अपनी फिल्म Sairat के लिए जाने जाते हैं, जबकि इसे Siddharth Roy Kapur ने प्रोड्यूस किया है।
Matka King 17 अप्रैल को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।













