ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 161 घन मीटर रेत जप्त

सिंगरौली। जिले में अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया है।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं टीम द्वारा 8 अप्रैल 2026 को ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास शासकीय भूमि पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 161 घन मीटर अवैध रेत लावारिस हालत में पाई गई, जिसे तत्काल जप्त कर लिया गया।

जप्त रेत की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। नियमानुसार इस रेत को ठेकेदार को सुपुर्दगी में सौंपते हुए आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button