एनटीपीसी सिंगरौली में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) का दौरा, मानव संसाधन व सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा

सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री एस.एन. पाणिग्राही ने 7 अप्रैल को औपचारिक दौरा कर मानव संसाधन एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
दौरे के दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी कल्याण योजनाओं, प्रशिक्षण, कार्य-संस्कृति और विकास संबंधी पहलों का आकलन किया। साथ ही कार्यपालक संघ, यूनियन, युवा अधिकारियों और एसएमसी सदस्यों से संवाद कर उनके सुझाव भी लिए।
सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्थानीय समुदायों के विकास में एनटीपीसी की भूमिका की सराहना की और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान बालिका सशक्तिकरण के तहत लोझरा स्कूल की 20 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया, जहां कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक श्री संदीप नायक ने स्वास्थ्य को संगठन की प्रगति का आधार बताया।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने वृक्षारोपण भी किया। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि इस दौरे से मानव संसाधन प्रबंधन और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।













