ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ओवरलोड और प्रदूषण नियमों पर RTO की सख्ती, तीन वाहन जप्त

सिंगरौली। जिले में सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए निवास चौकी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट और ओवरलोड संचालित तीन मालवाहक वाहनों को जप्त किया गया, जबकि कई अन्य वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
जप्त किए गए वाहनों में RJ 20 GB 9885, RJ 14 GL 0563 और CG 04 NC 2255 शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार ये वाहन बिना वैध परमिट और निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर संचालित हो रहे थे।

यह अभियान जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और परिवहन व्यवस्था को नियमबद्ध करना है। जांच के दौरान कोयला, रेत, गिट्टी और फ्लाई ऐश ढोने वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। बिना तिरपाल और ओवरलोड पाए गए वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) और टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।परिवहन विभाग ने शुक्ला मोड़-झूराई नाला, परसोणा-बंधौर और महुआगांव-निगरी मार्ग को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए विशेष निगरानी शुरू की है। वहीं रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की पहल भी की गई है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने या अभद्रता करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के बाद स्थानीय लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

Author

Related Articles

Back to top button