मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुति से गूंजा सिंगरौली, युवाओं को भर्ती के लिए किया प्रेरित

सिंगरौली। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के प्रचार-प्रसार के तहत जिले में पुलिस बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में 9वीं वाहिनी रीवा पुलिस बैंड ने माजन मोड़ और अंबेडकर चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बैंड द्वारा देशभक्ति एवं अन्य गीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने नागरिकों और युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को पुलिस बैंड में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि आरक्षक (बैंड) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू होकर 19 अप्रैल 2026 तक MP Online पोर्टल के माध्यम से जारी है।
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर पुलिस बैंड का हिस्सा बनें और देश सेवा में योगदान दें।

Author

Related Articles

Back to top button