ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पोषण पखवाड़ा: आंगनबाड़ी केंद्र नौढिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली- महिला एवं बाल विकास परियोजना चितरंगी क्रमांक-1 के निर्देशन में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र नौढिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 9 से 23 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण करना है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र में पंजीकृत बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया और शिविर के माध्यम से टीकाकरण भी कराया जा रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पोषण के महत्व और सही खान-पान की आदतों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आसपास के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताएं भी सहयोग के लिए उपस्थित रहीं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और माताओं में कुपोषण को दूर करना, जीवन के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी हितग्राहियों को पौष्टिक आहार, नियमित टीकाकरण और स्वच्छता अपनाने की सलाह दी गई।

Author

Related Articles

Back to top button