ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन पुलिस की कार्रवाई: पशु तस्करी में लिप्त 4 पिकअप वाहन जब्त, 17 भैंसें सुरक्षित

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 पिकअप वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों में निर्दयता पूर्वक भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जियावन थाना प्रभारी की टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम उमरहर लोहरा बांध के पास दबिश देकर 4 पिकअप वाहनों को पकड़ा, जिनमें कुल 17 भैंसें लदी हुई थीं।

पुलिस के पहुंचते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब्त की गई भैंसों को सुरक्षित थाना परिसर में रखा गया है और उन्हें चारा-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button