आगनवाड़ी केन्द्र नौढिया में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली- महिला एवं बाल विकास परियोजना चितरंगी क्रमांक-1 के निर्देशन में पोषण पखवाड़ा अभियान 9 से 23 अप्रैल 2026 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नौढिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को कुपोषण से मुक्त बनाना तथा विशेष रूप से बच्चों और माताओं में संतुलित आहार के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शिविर के माध्यम से टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा साहू द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों को पोषण के महत्व और सही खान-पान की आदतों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताएं भी सहयोग हेतु उपस्थित रहीं, जिनमें अरुणा सिंह ओडनी ललिता सिंह रेहड़ा ,सुधा सिंह आदिवासी टोला रेहड़ा, सावित्री साहू खटाई क्रमांक-2, फोटो देवी खटाई क्रमांक-3, उपमा विश्वकर्मा चिकनी क्रमांक-1 एवं पूनम द्विवेदी चिकनी आदिवासी टोला क्रमांक-2 सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थीं।













