बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जल संकट से निपटने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

सिंगरौली-नगर निगम सिंगरौली क्षेत्र में संभावित जल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस पहल का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड में पानी की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करना है।

आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निर्देश दिए हैं कि जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। इसके लिए कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखा गया है।

नगर निगम द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में पेयजल से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो वे तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 7610107107 पर सूचना दें, जिससे संबंधित विभाग द्वारा तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button