ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भीषण गर्मी में बच्चों की छुट्टी और बिजली व्यवस्था सुधार की मांग, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने प्रशासन को घेरा

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के पिछड़ा वर्ग विभाग ने जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति को लेकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

विभाग के अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा एवं संगठन मंत्री उसैद हसन सिद्दीकी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अत्यधिक तापमान का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। एलकेजी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों में लू, डिहाइड्रेशन और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, इसलिए इन कक्षाओं के लिए तत्काल अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

नेताओं ने बैढ़न शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली जाने और लो-वोल्टेज की समस्या से आमजन परेशान हैं, साथ ही घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों की छुट्टी घोषित की जाए, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगे और स्थिर वोल्टेज के साथ नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनहित में आगे आंदोलन किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button