देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भंडारा में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे बारातियों की वैन ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत

मुंबई/भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पवनी तालुका के सौंदड के पास हुई, जहां तेज रफ्तार वैन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रेलर ट्रक से जा भिड़ी।

पुलिस के अनुसार, बाराती कोंडा कोसरा क्षेत्र से समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वैन का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

इस दुर्घटना में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुर्गा नांगरे, नैना नांगरे, श्वेता नांगरे, प्रभाकर चाचेरकर और मुन्नी चाचेरकर के रूप में हुई है। सभी भंडारा जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे में घायल रक्षा खेलकर, स्नेहा गिरीधर और सोहम गेडेकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक अन्य घायल उमेश सोनवणे का वडाला ग्रामीण अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

Author

Related Articles

Back to top button