ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

डिंडौरी के जंगल में भीषण आग: 2.5 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित, रातभर में पाया काबू

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी वन परिक्षेत्र के बिझौरा जंगल में गुरुवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और करीब रात 2 बजे तक मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।

रेंजर अतुल सिंह बघेल के अनुसार, आग कक्ष क्रमांक 192 और 193 में करीब ढाई हेक्टेयर क्षेत्र में फैली थी। आग से सूखे पत्ते जले, हालांकि पेड़ों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

गौरतलब है कि जिस क्षेत्र में आग लगी, वहां बाघों की मौजूदगी भी दर्ज की गई है, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। फरवरी से अब तक जिले में करीब 190 स्थानों पर आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

वन विभाग ने बताया कि बढ़ती गर्मी के चलते जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कर्मचारियों को ब्लोअर मशीन, लीफ रैक समेत जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button