बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

एमपी में आयोगों में नई नियुक्तियां: एसटी-एससी आयोग को मिले नए अध्यक्ष

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए राज्य अनुसूचित जाति और जनजाति आयोगों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को सदस्य नियुक्त किया गया है।

वहीं अनुसूचित जाति आयोग में कैलाश जाटव को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

सरकार ने नियुक्तियों में अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी है, जिससे आयोगों के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। लंबे समय से खाली पदों के कारण प्रभावित कार्यों में अब सुधार संभव माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में भी जल्द नियुक्तियां हो सकती हैं।

Author

Related Articles

Back to top button