ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

टिहरी में दर्दनाक बस हादसा: खाई में गिरने से 8 की मौत, कई घायल

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बस में सवार सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, जिससे घटना और भी दर्दनाक हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रही थी। चंबा-कोटी मार्ग के घुमावदार और ढलान वाले रास्ते पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खाई में जा गिरी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button