जनपद पंचायत देवसर में जनप्रतिनिधियों की सुनी समस्याएं, अध्यक्ष प्रणव पाठक ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिंगरौली। जनपद पंचायत कार्यालय देवसर में आयोजित बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, बिजली व्यवस्था, आवास योजनाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
अध्यक्ष प्रणव पाठक ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बैठक में जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान समस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों को गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।













