बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुडवानी डैम के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लू लगने की आशंका

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा-जयंत मुख्य मार्ग पर मुडवानी डैम के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एनसीएल की पेट्रोलिंग में तैनात एक गार्ड ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने तत्काल मोरवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रूप से मोर्चरी में रखवा दिया। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत करीब 24 घंटे पहले हुई होगी।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला लू लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मोरवा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो तत्काल थाना मोरवा में संपर्क कर सूचना दें, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button