मध्य प्रदेशसिंगरौली

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा बोले: किसानों को 4 गुना मुआवजा ऐतिहासिक सौगात

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भू-अधिग्रहण में किसानों को 4 गुना मुआवजा देने का निर्णय ऐतिहासिक है और यह किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
उन्होंने यह बात बैढ़न टाकीज चौराहे पर आयोजित उत्सव कार्यक्रम में कही, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

सांसद ने कहा कि “किसान सम्मान वर्ष 2026” के तहत सरकार किसानों के हित में लगातार योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 4 गुना और नगरीय क्षेत्रों में 2 गुना मुआवजा मिलने से किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिलेगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button