ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भू-अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा: सिंगरौली में भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भू-अधिग्रहण में किसानों को 4 गुना मुआवजा देने की घोषणा के बाद प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में सिंगरौली में भाजपा किसान मोर्चा ने बैढ़न टाकीज तिराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम के दौरान किसान भाइयों और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। नेताओं ने इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिलेगा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की विशेष उपस्थिति रही।

Author

Related Articles

Back to top button