सीधी

भवन के आभाव में नौनिहाल बच्चों का भविष्य अन्धकार में अधिकारी कर्मचारी बेख़बर…

भवन के आभाव में नौनिहाल बच्चों का भविष्य अन्धकार में अधिकारी कर्मचारी बेख़बर…

सीधी सिहावल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल विधानसभा का एक ऐसा विद्यालय जो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

ज़ी हां हम बात कर रहे है सिंहावल विधानसभा के ग्राम पंचायत लिलवार के ग्राम बलियार लिलवार टोले की जहां पर स्थित है प्राथमिक विद्यालय जिसकी स्थित ऐसी हों चुकी है कि कब उसकी छत नीचे ना गिर जाए और शिक्षक सहित बच्चे उसकी चपेट आ जाए।

बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं सुरक्षा को दृष्टिकरित रखते हुए शिक्षकों ने पंचायत के सरपंच सचिव से अनुमति लेते हुए अधर में अटकी एक दूसरे भवन में संचालित कर पठन-पाठन करा रहे हैं।

वहीं विकास पर बात करनें बाले नेताओं को खुद के ग्राम पंचायत में शिक्षा की व्यवस्था पटरी से नीचे उतर चुकी है। यह बात उनके नजर से कोसों दूर दूर तक नज़र नहीं आ रही है।

क्या उनका यही है विकास या फिर ओबीसी एवं आदिवासी परिवार के बच्चें जहां पढते हैं उस मोहल्ले में जाना या फ़िर देख रेख करने से परहेज़ करना ही विकास हैं।

क्या ओबीसी एवं आदिवासी परिवार से नेताओं को खाली वोट की ही उम्मीद रहती है उनकी समस्याओं पर नजर क्यों नहीं पड़ती।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button