ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में मौसम का दोहरा असर: कहीं लू का कहर, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने प्रदेश के बड़े हिस्से को झुलसा दिया है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों में खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई अन्य जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के करीब 20 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, छतरपुर, विदिशा, रीवा, सागर, मुरैना और सतना समेत कई जिले शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर, लगभग 18 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जबलपुर संभाग के कई क्षेत्रों और मलाजखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं उज्जैन, रीवा और सतना में रात का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक रहा।

अगर तापमान की बात करें तो सीधी में 44.6 डिग्री, श्योपुर में 44 डिग्री, भोपाल में 43.6 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री, खंडवा में 43.4 डिग्री और इंदौर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को लू और आंधी-तूफान दोनों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Author

Related Articles

Back to top button