ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सार्वजनिक हैंडपंप पर अवैध कब्जे के मामले में एफआईआर दर्ज

सिंगरौली – कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम धानी में स्थित सार्वजनिक शासकीय हैंडपंप पर अवैध अतिक्रमण के मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सिंगरौली श्री त्रिलोक सिंह वरकड़े द्वारा थाना प्रभारी चितरंगी को प्रेषित आवेदन में बताया गया है कि ग्राम धानी, ग्राम पंचायत धानी के बिलहिया उत्तर टोला में विभाग द्वारा स्थापित सार्वजनिक हैंडपंप पर श्री पारस लाल भुर्तिया द्वारा मोटर पम्प स्थापित कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

आवेदन में उल्लेख है कि उक्त कृत्य शासकीय संपत्ति पर अतिक्रमण, सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग एवं अन्य नागरिकों के अधिकारों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है, जो दंडनीय अपराध है।कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में संबंधित थाना को प्रकरण की विधिवत जांच कर आरोपी के विरुद्ध प्रचलित विधि के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रकरण की सूचना पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चितरंगी सहित संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button