ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगवा में मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 56 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, अवनीश ने 99.4% से प्रदेश में तीसरा स्थान पाया

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के नगवा में अडानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में राजेन्द्र मेश्राम ने सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 11 स्कूलों के 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

अवनीश की शानदार उपलब्धि
समारोह का मुख्य आकर्षण छात्र अवनीश कुमार नाई रहे, जिन्होंने कक्षा 12वीं में 99.4% अंक हासिल कर पूरे मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक बताया गया।विधायक मेश्राम ने कहा कि यह सफलता समर्पण, मेहनत और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

शिक्षा में देवसर की पहचान
उन्होंने बताया कि आज देवसर विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के विश्वास और समाज के सहयोग का परिणाम है।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सभी मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।विधायक ने कहा कि जब बच्चे आगे बढ़ते हैं तो पूरे क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल होता है और ऐसे ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी आने वाले समय में देवसर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Author

Related Articles

Back to top button