ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में PNG कनेक्शन की शुरुआत: विधायक रामनिवास शाह ने किया शुभारंभ

सिंगरौली। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने वार्ड क्रमांक 41 में एस. डी. प्रसाद सिंह के निवास पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदत्त PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर योजना का विधिवत उद्घाटन किया।


इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह सिंगरौली के लिए गौरव का विषय है कि जिले में PNG सुविधा की शुरुआत हो गई है और इसके प्रथम उपभोक्ता के रूप में एस. डी. प्रसाद सिंह को यह सम्मान मिला है।
उन्होंने बताया कि यह योजना स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम नागरिकों को घर तक गैस की सुविधा, सिलेंडर से मुक्ति, अधिक सुरक्षा, पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई लाभ मिलेंगे।

विधायक ने कहा कि सिंगरौली में इस आधुनिक सुविधा की शुरुआत क्षेत्र के विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार का प्रतीक है। इसके लिए भारत पेट्रोलियम एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में संतोष जायसवाल, तियरा मंडल उपाध्यक्ष मनोज वैश्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सिंगरौली अब स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और PNG जैसी सुविधाएं भविष्य में शहर के विकास को नई दिशा देंगी।

Author

Related Articles

Back to top button