ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल में ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस’ मनाया, मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जोर

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में मंगलवार को “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं और व्यावसायिक बीमारियों की रोकथाम के लिए सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष की थीम रही— “आइए एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें”।एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई महासचिव सहित महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर तथा सुरक्षा ध्वज फहराकर की गई। इस दौरान बी. साईराम का संदेश भी पढ़ा गया।अपने संबोधन में निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण ने कहा कि आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य, भौतिक सुरक्षा जितना ही महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कार्यस्थल पर मानसिक जोखिमों की पहचान और समाधान को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि लक्ष्यों की पूर्ति के साथ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) आर एस भदौरिया ने उपस्थित कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ मशीनों एवं संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा “शून्य क्षति” के लक्ष्य को प्राप्त करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button