देश विदेश

महंत मनोज शर्मा का अलर्ट—भिखारियों व फेरीवालों की गहन जांच हो, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर जरूरी

सुरक्षा पर बड़ा सवाल : संवेदनशील स्थानों के आसपास अवैध कब्जे हटाए जाएं, संदिग्ध गतिविधियों की हो जांच: महंत मनोज शर्मा

चंडीगढ़ – विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों, सरकारी आवासों, दफ्तरों, रेलवे ट्रैक, पुलिस चौकियों, स्कूलों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों जैसे संवेदनशील इलाकों के आसपास अनजान लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकते हैं। ऐसे मामलों को नजरअंदाज करना राष्ट्र की सुरक्षा के साथ समझौता होगा।
महंत मनोज शर्मा ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि शहर के सड़कों, चौराहों, ट्रैफिक लाइट्स, गलियों और बाजारों में बड़ी संख्या में घूम रहे भिखारी और फेरीवाले भी गहन जांच के दायरे में लाए जाने चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इन गतिविधियों की आड़ में संदिग्ध तत्व सक्रिय हो सकते हैं, जिसे समय रहते रोकना बेहद जरूरी है।

उन्होंने मांग की कि पूरे शहर में विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए और सभी संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए जाएं।महंत मनोज शर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना देरी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Author

Related Articles

Back to top button