ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खनिज एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 घन मीटर अवैध रेत जप्त

सिंगरौली,/ कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमले एवं पुलिस चौकी सासन, थाना कोतवाली बैढ़न की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सासन एवं टूसाखांड की सीमा क्षेत्र में रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र पर कार्रवाई की गई।

संयुक्त दल द्वारा मौके पर लगभग 150 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित लावारिस रेत जप्त की गई। जप्त रेत को रेत नियमों के प्रावधानों के तहत संबंधित रेत ठेकेदार को सुपुर्दगी में दिया गया है।प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button