ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिवसीय शतरंज कार्यशाला का किया जा रहा है आयोजन

सिंगरौली  / कलेक्टर गौरव बैनल के मंशानुसार जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक विकास और खेल कौशल को निखारने के उद्देश्य से तीन दिवसीय शतरंज कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला सिंगरौली चैस एसोसिएशन के विशेष सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसमें शतरंज की बारीकियों को सिखाने पर जोर दिया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय कन्या विद्यालय के छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं। कार्यशाला के दौरान एसोसिएशन के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को शतरंज के खेल की विभिन्न चालों, रणनीतियों और एकाग्रता बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेल के माध्यम से विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता को सुदृढ़ करना है। कार्यशाला को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button