देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, 5 जिंदा जले

वैष्णो देवी से लौट रहे थे यात्री, चालक कूदकर बचा; अलवर के पास देर रात घटना

जयपुर/अलवर। अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सभी मृतक श्योपुर के निवासी थे और वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास अचानक कार में आग लग गई, जिससे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन वह अन्य लोगों को बाहर नहीं निकाल सका।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

घटना के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Author

Related Articles

Back to top button