ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जेपी निगरी पावर प्लांट की पहल: निःशुल्क पेयजल व्यवस्था से राहगीरों को राहत

सिंगरौली। भीषण गर्मी के मद्देनज़र जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर प्लांट द्वारा आमजन के लिए निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था की गई है। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे सड़कों और बाजारों में आने-जाने वाले लोगों को राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

कंपनी प्रबंधन ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले प्रमुख चौराहों पर प्याऊ संचालित किए हैं। इन स्थानों पर राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी में काफी राहत मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, निगरी मुख्य चौराहा, जगत चौराहा, गैस एजेंसी के सामने, यूनियन बैंक के पास, मुख्य बाजार क्षेत्र और हायर सेकेंडरी स्कूल गेट के सामने प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

इन निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ 15 अप्रैल 2026 को राहगीरों को शीतल जल पिलाकर किया गया। यह व्यवस्था पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान निरंतर जारी रहेगी।

इस सामाजिक पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और राहगीरों ने कंपनी प्रबंधन के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया है।

Author

Related Articles

Back to top button