सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित बिलौजी में सिटी प्लाजा का भूमिपूजन हुआ संपन्न

सिंगरौली: सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित बिलौजी में सिटी प्लाजा का भूमिपूजन हुआ संपन्न 30 करोड़ 82 लाख की लागत से बनने वाली यह परियोजना सिंगरौली के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सिंगरौली विधायक रामनिवास साह एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सुंदर लाल साह की गरिमामयी उपस्थिति में समपन्न हुआ सिंगरौली विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित यह परियोजना क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है, जो आने वाले समय में शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगी।
सिंगरौली के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह एक गर्व का क्षण है। कार्यक्रम की सुरुआत विधिवत पूजा अर्चना की गई आये हुए अतिथियो का पुष्प गुछ भेंटकर साल श्री फल देकर स्वागत किया गया पंचायत राज्य मंत्री ने अपने उदबोधन में कार्य को तय समय सीमा और गुणवक्ता के साथ किया जाए वहीं सांसद डा राजेश मिश्रा ने इस प्रोजेक्ट की जमकर सराहना करते हुए जल्द प्रारंभ करने को कहा विधायक सिंगरौली रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया की बड़ा प्राजेक्ट है कई लोगो को रोजगार भी मिलेगा इसके बन जाने से क्षेत्र वासियो को लाभ मिलेगा भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस प्रोजेक्ट के प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे !













