सीधी

उपार्जन केन्द्रो से नहीं हो रहा उठाव किसान सहित समिति प्रबंधको की उड़ी नींद मौसम भी बदल रहा करवटें बढ़ी चिन्ता…

उपार्जन केन्द्रो से नहीं हो रहा उठाव किसान सहित समिति प्रबंधको की उड़ी नींद मौसम भी बदल रहा करवटें बढ़ी चिन्ता…

सीधी सिंहावल। जिलेभर में बनाए गए उपार्जन केंद्रों में किसानों की धान की ख़रीदी तों समिति एवं समूहों के द्वारा की जा रही हैं।

और लगभग एक सैकड़ा किसानों की धाने भी खरीदी की जा चुकी हैं और उठाव की प्रक्रिया बिल्कुल शून्य हैं। जिससे किसानों के साथ समिति प्रबंधको की भी नींद उड़ी हुई है।

दीमक लगने के साथ साथ मौसम का डर सताया रहता है। वही वाहन मालिक सिंहावल क्षेत्र में वाहन संचालित करनें से साफ़ मना कर रहें हैं। जिसका कारण हिनौती बाज़ार में विद्युत विभाग के लगे पोल पीसीसी सड़क बन जाने से बहुत नजदीक हो चुके हैं जो भारी वाहनों से टकरा जातें हैं। वहीं ज़िले भर में सबसे बड़ा उपार्जन केंद्र हैं जहां 8 तारीख तक में 14 सौ किसान बुकिंग हो चुके थे। इतने बड़े केंद्र में उठाव ना होंने पर किसानों सहित समिति प्रबंधको को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मौसम को देखते हुए काफी चुनौतियां सामने नजर आ रही है।

वहीं आए दिन कई ऐसी दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है जिसमें लोगों की मौत भी करंट के चपेट में आने से हो चुकी है फिर भी आज दिनांक तक इस गंभीर स्थिति पर विचार एवं निराकरण नहीं हुआ।

इस संबंध में समिति प्रबंधक बमुरी संदीप सिंह के द्वारा विभाग को कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है फिर भी विभाग चुप्पी साधा हुआ है।

इनका कहना

मेरे द्वारा कई बार पत्राचार बिजली विभाग से संबंधित तार केवल पोल की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर किया जा चुका है परंतु आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।

।। संदीप सिंह समिति प्रबंधक बमुरी ।।

किसान

हम सबकी धान उपार्जन केंद्र में भरकर रखी गई है लेकिन उठाओ की व्यवस्था विभाग के द्वारा नहीं बनाया जा रहा है जिसकी वजह से हम लोगों का भुगतान सही समय पर नहीं हो पा रहा है जिससे हम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। और मौसम भी हर दिन परिवर्तित हो रहा है जिसका डर भी सताया रहता है।

1. गोपाल तिवारी निवासी बाकी किसान।
2. वैद्यनाथ सिंह निवासी ग्राम बमुरी किसान।
3. मिथिलेश पाठक निवासी ग्राम लगभग किसान।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button