कलेक्ट्रेट सभागार में पर सीईओ जिला पंचायत ने की जनसुनवाई
सीईओ जिला पंचायत ने की 275 आवेदन पत्रो पर जनसुनवाई

सिंगरौली ; मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 275 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जन सुनवाई में ग्राम धारी छोटका कोल्हूआ के निवासरत बैगा बस्ती के लोगो द्वारा विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया गया।
ग्रामीणो ने अवगत कराया कि 11 के.वी लाईन से 2 सौ मीटर दूर हमारी बैगा बस्ती है जिसमें ट्रन्सफार्मर लगाकर हमारे बस्ती में विद्युतीकरण किया जायें।
जन सुनवाई कर रहे सीईओ जिला पंचायत को अपना आवेदन देते हुयें ग्राम सिद्धी खुर्द निवासी आवेदक धीरज राम रजक एवं गाव के अन्य नागरिको द्वारा गाव सिद्धीखुर्द में लगाये गये हैन्डपम्प से दूषित राखड़युक्त पानी निकालने के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि प्रदूषित पानी रिलायंस पावर के राखड बाध के निर्माण होने से लगातार उसके रिसाव एवं राख पानी में मिश्रित होकर हैन्डपम्प में आता है इस मामले की जॉच कराकर हम लोगो स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जायें। वही तेजबली बैस ग्राम सिद्धीखुर्द निवासी द्वारा दूषित पानी निकलने के संबंध में अपना आवेदन दिया गया। ग्राम माड़ा निवासी आवेदन सुरेश दुबे द्वारा आवेदन देते हुयें अवगत कराया गया कि प्राथमिक शाला पोखरी डोल में 1 से 5 वी तक शासकीय विद्यालय संचालित है विद्यालय में शिक्षक उपस्थित नही रहते सीईओ जिला पंचायत के तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी जॉच करने हेतु निर्देषित किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी उपखण्ड में भी उपखण्ड अधिकारियो के अध्यक्षता में जन सुनवाई आयोजित की गई।
जन सुनवाई में आये आवेदक अनंत राम शाह निवासी ग्राम हर्रहवा राम अवतार केवट निवासी ग्राम बसोड़ा द्वारा अपने जमीन का सीमांकन कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। जन सुनवाई के दौरान एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरविंद डामोर सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।













